यादों की अलमारी..

यादों की अलमारी..

ये दिल है मेरा या है,

इक यादों की अलमारी

इस अलमारी में रक्खी हैं मैंने

अपनी ये दुनिया सारी

इक फटी पुरानी जींस

और टीशर्ट बीटल्स वाली

एक, चिउंगम थी जिसकी घंटो तक

चलती ही रहती थी, हाय जुगाली |

इक वालेट है लेदर का

जिसमें रहती थी कंगाली

इक वालेट है लेदर का

जिसमें रहती थी कंगाली..

एक भूला बिसरा गाना

लाखों है निगाह में

जिंदगी की राह में

सनम हंसीं जवां

एक भूला बिसरा गाना

और एक बीयर

वह भी उधारी वाली.. |

ये दिल है मेरा या है,

इक यादों की अलमारी

इस अलमारी में रक्खी हैं मैंने

अपनी ये दुनिया सारी

एक रफ कॉपी का पन्ना

जिसमें तुमने लिखा था प्यार

जिसे तकिए के नीचे रख के

मैंने पढ़ा था बारंबार

आंसू और मुस्काने

कुछ मीठी और कुछ खारी

हर खुशी की खातिर थैंक्यू

हर गम के खातिर सॉरी

इस अलमारी की चाबी का छल्ला

है तेरी मेरी यारी..|

Published by Mihir

i love music and its lyrics.

2 thoughts on “यादों की अलमारी..

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started